Connect with us

Business

हांगकांग को पछाड़ने के बाद शेयर बाजार में कोहराम, निवेशकों के डूबे 8 लाख करोड़

Published

on

बिजनेस डेस्कः भारत द्वारा हांगकांग को पछाड़कर दुनिया का चौथा सबसे बड़ा शेयर बाजार बनने के तुरंत बाद, सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। बिकवाली के कारण बीएसई सेंसेक्स में 1000 अंक से अधिक गिरावट आई है जबकि निफ्टी भी 21,300 से नीचे आ गया है। इस गिरावट से निवेशकों को 8 लाख करोड़ रुपए से अधिक नुकसान हुआ है। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1053.10 अंक यानी 1.47% गिरावट के साथ 70,360.55 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 333 अंक यानी 1.54% गिरावट के साथ 21,238.80 अंक पर आ गया। इस गिरावट में रिलायंस और एचडीएफसी बैंक की सबसे बड़ी भूमिका रही।

मिड और स्मॉलकैप इंडेक्सेज में बिकवाली का ज्यादा असर दिखा और इनमें करीब तीन फीसदी गिरावट आई। इस प्रोसेस में दलाल स्ट्रीट के निवेशकों को आठ लाख करोड़ रुपए का झटका लगा। बीएसई लिस्टेड शेयरों का मार्केट कैप गिरकर 366 लाख करोड़ रुपए रह गया। रिलायंस का शेयर 2.11% की गिरावट के साथ 2656.00 रुपए पर आ गया।

एचडीएफसी बैंक में 3.45% की गिरावट के साथ 1427.60 रुपए पर आ गया। ग्लोबल बाजारों में तेजी के बावजूद घरेलू मार्केट में गिरावट रही। बैंक, ऑयल एंड गैस, एफएमसीजी और मेटल शेयरों में गिरावट रही जबकि फार्मा और आईटी शेयरों में खरीदारी देखी गई। निफ्टी में आई गिरावट में रिलायंस और एचडीएफसी बैंक का आधे से ज्यादा योगदान रहा। जानकारों का कहना है कि पश्चिम एशिया और लाल सागर में तनाव से निवेशकों में चिंता है। अगर कुछ गड़बड़ होती है तो मार्केट पर इसका असर होगा। विदेशी निवेशकों ने दो महीने तक भारत में खरीदारी की थी लेकिन इस महीने वे अब तक 13,000 करोड़ रुपए की बिकवाली कर चुके हैं।

जी में 31% गिरावट
जी एंटरटेनमेंट का शेयर 30.74% गिरावट के साथ 160.50 रुपए पर आ गया। सोनी ने जी के साथ 10 अरब डॉलर की डील तोड़ने की घोषणा की है। इससे ब्रोकरेज कंपनियों ने जी के शेयर को डाउनग्रेड करने के साथ ही टारगेट प्राइस भी कम कर दिया। इससे कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट आई। सेंसेक्स से शेयरों में सबसे ज्यादा नुकसान में इंडसइंड बैंक रहा। इसके शेयरों में छह फीसदी से अधिक गिरावट आई। एसबीआई, एचयूएल, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, एलएंडटी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, विप्रो और कोटक बैंक में गिरावट रही। निफ्टी मीडिया इंडेक्स में 13 फीसदी, निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में पांच फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में चार फीसदी और निफ्टी बैंक इंडेक्स में दो फीसदी गिरावट रही। दूसरी ओर निफ्टी फार्मा में 1.6 फीसदी तेजी रही।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog4 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

Punjab3 weeks ago

Punjab सिविल सेक्रेटेरिएट को बम की धमकी मिली; बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची

Health4 weeks ago

Health- हर समय हाथों और कंधों में दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है?