Connect with us

Blog

रामलला के लिए बेपनाह प्यार: सर्विस सेंटर चलाने वाली मैकेनिक ने 22 जनवरी तक वाहनों की सर्विस फ्री करने का किया ऐलान

Published

on

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 2 पहिया वाहनों का सर्विस सेंटर चलाने वाली पूनम मैकेनिक ने राम लला की प्रतिष्ठा यानी 22 जनवरी तक आने वाले सभी वाहनों पर सर्विस शुल्क नहीं लेने का ऐलान किया है। इस पूनम नाम की महिला के पति पहले लकड़ी के खोखे में सर्विस सेंटर चलाते थे। लेकिन 2018 में बोन टीबी के बाद पैरालिसिस अटैक होने के बाद से यह महिला इस दुपहिया वालों का सर्विस सेंटर को चला रही है। सर्विस सेंटर पर आने वाले ग्राहकों को राम नाम का पटका भी गले में पहना रही है।

दरअसल, गाजियाबाद के PWD गेस्ट हाउस जीटी रोड पर खुशी ऑटोमोबाइल्स के नाम से पूनम देवी 2 पहिया वाहनों का सर्विस सेंटर चलाती हैं। पूनम ने ऐलान किया है कि जब तक राम लला की प्राण प्रतिष्ठा नहीं हो जाएगी यानी 22 जनवरी तक वह अपने सर्विस सेंटर पर आने वाले सभी वाहनों से कोई सर्विस शुल्क नहीं लेंगी। पूनम ने बताया कि पहले उनके पति इस सर्विस सेंटर को चलाते थे। उनको बोन टीबी हुआ तो उसके बाद 2018 में पैरालिसिस का अटैक पड़ा तो शरीर के एक तरफ के हिस्से ने काम करना बंद कर दिया।

इसके बाद 1 साल तक पूनम अपने पति का इलाज कराती रही। जो भी बचत थी सब उसी में खर्च हो गई। जिसके बाद परिवार चलाने के लिए और अपने 2 बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिए उन्होंने काम सीखा और साल 2018  से वह इस सर्विस सेंटर को चला रही है। पूनम देवी की 9 और 5 साल की दो लड़कियां हैं। यह पूछे जाने पर कि अगर वह पैसे नहीं लेंगे तो घर का खर्चा कैसे चलेगा तो पूनम कहती हैं कि प्रभु श्री राम के आशीर्वाद से सब हो जाएगा। आने वाले सभी ग्राहकों को वह राम नाम का पटका भी पहना रही है।

अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर तमाम राम भक्तों के उत्साह के बीच कन्नौज के इत्र कारोबारियों ने रामलला को महकाने के लिए खास सुगंध तैयार की हैं। आगामी 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ मुहूर्त में पूजा के दौरान प्रयोग करने के लिए इसे मंदिर निर्माण न्यास को भेंट किया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab16 hours ago

अशीर्वाद योजना के तहत ₹14.16 करोड़ जारी: डॉ. बलजीत कौर

National16 hours ago

पंजाब को निवेश का नंबर-1 गंतव्य बनाने के लिए CM भगवंत मान ने औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2026 लॉन्च की

National17 hours ago

CM भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए प्रिंसिपलों के आठवें बैच को रवाना किया, अब तक 234 प्रिंसिपल विश्व स्तरीय प्रशिक्षण के लिए भेजे गए

National18 hours ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री आनंदपुर साहिब में विश्व स्तरीय ‘श्री गुरु तेग बहादुर विश्वविद्यालय’ को मंजूरी दी

National19 hours ago

CM मान ने पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी लॉन्च की: बोले-हम हिस्सा या लाल थैली नहीं मांगेंगे, महिलाओं को कल तोहफा देंगे

National3 weeks ago

‘दलित विरोधी कांग्रेस’ के खिलाफ ‘AAP’ ने पंजाब भर में किए विरोध प्रदर्शन, प्रताप बाजवा ने मंत्री ईटीओ पर की थी जातिवादी टिप्पणी

Punjab4 weeks ago

Punjab: कौन हैं डॉ. पुष्पिंदर गिल? जिन्हें मिली बड़ी जिमेदारी, पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के VC नियुक्त

Punjab3 weeks ago

‘AAP’ ने देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, पीएम मोदी का फूंका पुतला

Uttar Pradesh4 weeks ago

राजनाथ सिंह और CM योगी का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत, हरिद्वार कार्यक्रम में हुए शामिल

Punjab4 weeks ago

पंजाब और चंडीगढ़ में 2 दिन ठंडी हवाएं चलेंगी:दिन में तेज धूप निकलेगी, पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा, फरीदकोट सबसे ठंडा