Connect with us

Blog

रामलला का लाइव प्राण प्रतिष्ठा समारोह देखकर साक्षी महाराज हुए भावुक, बोले- यह आंसू निःशब्द हैं, जिनके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता

Published

on

उन्नाव: अयोध्या में हुये प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सांसद साक्षी महाराज ने अपने संसदीय कार्यालय में लाइव प्रसारण के जरिया देखा। इस दौरान उनके आंखों में आंसू देखे गये। उन्होंने कहा इस दिन का मुझे इंतजार था, जो आज पूरा हुआ है। यह कल्याणकारी दिन कभी दोबारा नहीं हो सकता है। लोगों को आज के दिन का बेसब्री से इंतजार था। अयोध्या में हुये प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान उन्नाव में लोग बड़े ही जोश और उत्साह के साथ जगह-जगह पर पूजन व भंडारे का आयोजन कर रहे हैं। मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूजा अर्चना की जा रही है। इसी बीच सांसद साक्षी महाराज ने अपने संसदीय कार्यालय में अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लाइव प्रसारण के जरिया देखा है।

पता नहीं मैं कैसे बच गया, मुझे भी गोली लग सकती थी
इस दौरान उनके आंखों में आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा कि मैं प्रत्यक्षदर्शी हूं। 1990 में जिस तरह से एक क्रूर शासक ने राम भक्तों का नरसंहार किया था। पता नहीं मैं कैसे बच गया, मुझे भी गोली लग सकती थी। कोठारी बन्धु मेरे साथ ही थे। वह दृश्य जो मैंने देखा उसके बाद 1992 में 6 दिसंबर वाला भी दृश्य देखा। उसका भी मैं साक्षी हूं और आज का दृश्य देखकर मैं अपने को संभाल नहीं पाया।

यह आंसू निःशब्द हैं, जिनके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता
साक्षी महाराज ने कहा कि यह अयोध्या में हुये प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम दुख के नहीं थे। यह आंसू निःशब्द हैं, जिनके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। एक साक्षी महाराज के आंखों से आंसू नहीं बल्कि जितने भी राम भक्त हैं। सभी का मन भावुक होगा। आज का दिन भारत के इतिहास में इससे ज्यादा कल्याणकारी सुख देने वाला कोई दूसरा दिन नहीं हो सकता है। इसलिए मैं अपने आप को नहीं संभाल पाया और आंखों में आंसू आ गये, जो रुक नहीं पा रहे हैं। विपक्ष के द्वारा लाइव प्रसारण पर रोक लगायी जाने का बयान पर उन्होंने कहा कि पहले भी सत्ता पर आसीन लोग ऐसा करते रहे हैं। ऐसा कंस ने भी किया था। इन लोगों को राम से प्यार होता तो राम भक्तों की हत्या करने वालों के साथ इनका समझोता ना होता।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab13 hours ago

अशीर्वाद योजना के तहत ₹14.16 करोड़ जारी: डॉ. बलजीत कौर

National13 hours ago

पंजाब को निवेश का नंबर-1 गंतव्य बनाने के लिए CM भगवंत मान ने औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2026 लॉन्च की

National14 hours ago

CM भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए प्रिंसिपलों के आठवें बैच को रवाना किया, अब तक 234 प्रिंसिपल विश्व स्तरीय प्रशिक्षण के लिए भेजे गए

National15 hours ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री आनंदपुर साहिब में विश्व स्तरीय ‘श्री गुरु तेग बहादुर विश्वविद्यालय’ को मंजूरी दी

National16 hours ago

CM मान ने पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी लॉन्च की: बोले-हम हिस्सा या लाल थैली नहीं मांगेंगे, महिलाओं को कल तोहफा देंगे

National3 weeks ago

‘दलित विरोधी कांग्रेस’ के खिलाफ ‘AAP’ ने पंजाब भर में किए विरोध प्रदर्शन, प्रताप बाजवा ने मंत्री ईटीओ पर की थी जातिवादी टिप्पणी

Punjab4 weeks ago

Punjab: कौन हैं डॉ. पुष्पिंदर गिल? जिन्हें मिली बड़ी जिमेदारी, पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के VC नियुक्त

Punjab3 weeks ago

‘AAP’ ने देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, पीएम मोदी का फूंका पुतला

Uttar Pradesh4 weeks ago

राजनाथ सिंह और CM योगी का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत, हरिद्वार कार्यक्रम में हुए शामिल

Punjab4 weeks ago

पंजाब और चंडीगढ़ में 2 दिन ठंडी हवाएं चलेंगी:दिन में तेज धूप निकलेगी, पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा, फरीदकोट सबसे ठंडा