Connect with us

Blog

जापान के हानेडा हवाईअड्डे पर विमान में लगी आग

Published

on

तोक्यो : तोक्यो के हानेडा हवाईअड्डे की हवाईपट्टी पर मंगलवार को एक विमान में आग लग गई। स्थानीय टीवी की फुटेज में दिखाया गया कि जापान एयरलाइंस का एक विमान जब हवाईपट्टी पर था तो उसमें भीषण आग लग गई।

इसके बाद विमान के पंखों के आसपास के क्षेत्र में आग फैल गई। बाद में तस्वीरों में अग्निशमन कर्मी आग बुझाने की कोशिश करते नजर आए। तत्काल यह जानकारी नहीं मिल पाई कि क्या हुआ था और क्या इस घटना में कोई हताहत हुआ है।

एनएचके टीवी ने बताया कि विमान जेएएल की उड़ान संख्या 516 थी जिसने जापान के शिन चिटोस हवाईअड्डे से हानेडा के लिए उड़ान भरी थी। हानेडा जापान के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है, और कई लोग नए साल की छुट्टियों में यात्रा करते हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज