Connect with us

Blog

बरेली: 326 सहायक अध्यापकों की होगी पदोन्नति, काउंसलिंग शुरू

Published

on

जिले में वरिष्ठता के आधार पर 326 सहायक अध्यापकों की पदोन्नति होगी। छह जनवरी को राजकीय इंटर कॉलेज में दोपहर 12 बजे शिक्षकों की काउंसलिंग शुरू होगी। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की ओर से विकसित साफ्टवेयर के माध्यम से स्कूलों का आवंटन होगा। इस संबंध में बीएसए ने निर्देश जारी कर दिए हैं।

करीब आठ वर्षों से नहीं हुई सहायक अध्यापकों की पदोन्नति
करीब आठ वर्षों से उच्च प्राथमिक स्कूल में तैनात सहायक अध्यापकों की पदोन्नति नहीं हुई थी। 11 महीने से पदोन्नति की प्रक्रिया चल रही थी। अब जाकर शिक्षकों का पदोन्नति का सपना पूरा हो रहा है। इससे वे उत्साहित हैं। अफसरों के अनुसार काउंसलिंग स्थल पर शिक्षकों के नहीं पहुंचने पर उन्हें अनुपस्थित माना जाएगा।

ऑनलाइन होगी स्कूलों के आवंटन की प्रक्रिया
 बीएसए संजय सिंह ने बताया कि यूपी अध्यापक सेवा नियमावली के अनुसार शिक्षकों को ऑनलाइन स्कूल आवंटन की कार्यवाही साफ्टवेयर के माध्यम से की जाएगी। इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र कर निर्देश दिए गए हैं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार का कहना है कि पदोन्नति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का कदम शिक्षक हित में सराहनीय है। यूपी जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार शर्मा का कहना है कि पदोन्नति की प्रक्रिया काफी देर से शुरू हुई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab13 hours ago

अशीर्वाद योजना के तहत ₹14.16 करोड़ जारी: डॉ. बलजीत कौर

National13 hours ago

पंजाब को निवेश का नंबर-1 गंतव्य बनाने के लिए CM भगवंत मान ने औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2026 लॉन्च की

National14 hours ago

CM भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए प्रिंसिपलों के आठवें बैच को रवाना किया, अब तक 234 प्रिंसिपल विश्व स्तरीय प्रशिक्षण के लिए भेजे गए

National15 hours ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री आनंदपुर साहिब में विश्व स्तरीय ‘श्री गुरु तेग बहादुर विश्वविद्यालय’ को मंजूरी दी

National16 hours ago

CM मान ने पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी लॉन्च की: बोले-हम हिस्सा या लाल थैली नहीं मांगेंगे, महिलाओं को कल तोहफा देंगे

National3 weeks ago

‘दलित विरोधी कांग्रेस’ के खिलाफ ‘AAP’ ने पंजाब भर में किए विरोध प्रदर्शन, प्रताप बाजवा ने मंत्री ईटीओ पर की थी जातिवादी टिप्पणी

Punjab4 weeks ago

Punjab: कौन हैं डॉ. पुष्पिंदर गिल? जिन्हें मिली बड़ी जिमेदारी, पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के VC नियुक्त

Punjab3 weeks ago

‘AAP’ ने देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, पीएम मोदी का फूंका पुतला

Uttar Pradesh4 weeks ago

राजनाथ सिंह और CM योगी का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत, हरिद्वार कार्यक्रम में हुए शामिल

Punjab4 weeks ago

पंजाब और चंडीगढ़ में 2 दिन ठंडी हवाएं चलेंगी:दिन में तेज धूप निकलेगी, पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा, फरीदकोट सबसे ठंडा