Connect with us

Blog

IAS वी.के. सिंह ने Special Chief Secretary का पदभार संभाला

Published

on

पंजाब डेस्कः पंजाब के सी.एम. भगवंत मान के स्पेशल चीफ सेक्रेटरी के तौर पर चुने गए वरिष्ठ आई.ए.एस. अफसर विजय कुमार सिंह ने आज नए साल के पहले दिन अपना पदभार संभाल लिया है। पदभार संभालने के बाद विजय कुमार ने एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वह पहले दिन ही अपने कर्त्तव्यों को लेकर हरकत में नजर आए। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि सी.एम. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में नीतियां जनता तक पहुंचाना उनकी प्रमुख्ता रहेगी।

उन्होंने कहा कि लोगों को स्वच्छ, कुशल, प्रभावी, उत्तरदायी और पारदर्शी प्रशासन प्रदान करने पर प्रमुख जोर दिया जाएगा। इस मौके पर राज्य सरकार के कई अधिकारी मौजूद थे। विजय कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देशों पर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, औद्योगिक विकास और अन्य जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर जोर दिया जाएगा व लोगों को नागरिक केंद्रित सेवाओं का लाभ मिलेगा।

आप की जानकारी के लिए बता दें कि विजय कुमार मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और 1990 बैच के पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें पंजाब सरकार और केंद्र सरकार में कई अहम पदों पर कार्य करने का लंबा अनुभव प्राप्त है। उन्होंने 33 सालों से पंजाब और केंद्र सरकार के कई अहम विभागों में अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होंने केंद्र सरकार के टेक्सटाइल विभाग में स्पेशल चीफ सेक्रेटरी के रूप में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार के र्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर भी अपनी सेवाएं दी हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab10 hours ago

अशीर्वाद योजना के तहत ₹14.16 करोड़ जारी: डॉ. बलजीत कौर

National10 hours ago

पंजाब को निवेश का नंबर-1 गंतव्य बनाने के लिए CM भगवंत मान ने औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2026 लॉन्च की

National11 hours ago

CM भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए प्रिंसिपलों के आठवें बैच को रवाना किया, अब तक 234 प्रिंसिपल विश्व स्तरीय प्रशिक्षण के लिए भेजे गए

National11 hours ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री आनंदपुर साहिब में विश्व स्तरीय ‘श्री गुरु तेग बहादुर विश्वविद्यालय’ को मंजूरी दी

National13 hours ago

CM मान ने पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी लॉन्च की: बोले-हम हिस्सा या लाल थैली नहीं मांगेंगे, महिलाओं को कल तोहफा देंगे

National3 weeks ago

‘दलित विरोधी कांग्रेस’ के खिलाफ ‘AAP’ ने पंजाब भर में किए विरोध प्रदर्शन, प्रताप बाजवा ने मंत्री ईटीओ पर की थी जातिवादी टिप्पणी

Punjab4 weeks ago

Punjab: कौन हैं डॉ. पुष्पिंदर गिल? जिन्हें मिली बड़ी जिमेदारी, पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के VC नियुक्त

Punjab3 weeks ago

‘AAP’ ने देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, पीएम मोदी का फूंका पुतला

Uttar Pradesh4 weeks ago

राजनाथ सिंह और CM योगी का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत, हरिद्वार कार्यक्रम में हुए शामिल

Punjab4 weeks ago

पंजाब और चंडीगढ़ में 2 दिन ठंडी हवाएं चलेंगी:दिन में तेज धूप निकलेगी, पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा, फरीदकोट सबसे ठंडा