Uttar Pradesh

Haldi Program में डांस करते वक्त लड़की की हुई मौत, वीडियो देख कांप गए लोग

Published

on

Meerut  में अपने चचेरे बहन के Haldi Program में उस वक्त कोहराम मच गया जब डांस करते समय एक लड़की की गिरकर मौत हो गई| रिमशा अपनी चचेरी बहन के Haldi Program में कुछ स्थानीय लड़कियों के साथ डांस कर रही थी| डांस करते वक्त वह अचानक से नीचे गिर गईं और इसके बाद उसकी मौत हो गई|

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अहमदनगर गली नंबर 2 निवासी महताब के छोटे भाई आफताब की बेटी की शादी थी और रविवार रात को बरात आनी थी| इसके चलते घर में Haldi Program चल रहा था।

कार्यक्रम के दौरान, दुल्हन की चचेरी बहन रिम्शा और इलाके की कुछ अन्य लड़कियां डीजे पर डांस कर रही थीं, तभी रिम्शा गिर गईं। साथ में नाच रही लड़कियों ने उसे जगाने की बहुत कोशिश की, जब रिम्शा नहीं उठी तो लड़कियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया|

इसी बीच घर में हंगामा मच गया, जिसके बाद परिजन रिम्शा को एक निजी डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने रिम्शा को मृत घोषित कर दिया| रिमशा की मौत के बाद परिजनों में अफरा-तफरी का माहौल है, परिजनों ने फिलहाल शादी का कार्यक्रम रोक दिया है|

आसपास के लोगों के मुताबिक, मृतक रिम्शा दौरे की बीमारी से पीड़ित थी और उसका इलाज चल रहा था। मृतक रिम्शा के परिजनों का कहना है कि डांस के दौरान उसे स्ट्रोक आया, जिससे वह गिर गई और उसकी मौत हो गई| इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि इस मामले की जानकारी नहीं है।

इस मामले का वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है की लकड़ी बाकी बच्चों के साथ नाच रही है की तभी अचानक लड़की नीचे गिर जाती है | आस पास के लोग यह देखकर घबरा गए और मौके पर चीख पुकार मच गया |

परिवार वालों ने तुरंत लड़की को हस्पताल पहुंचाया गया | लेकिन जब अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने जाँच पड़ताल की लेकिन उसके बाद उसकी मौत हो चुकी थी | इस खबर के बाद आफताब के घर में मातम छा गया | घर वालो का रो रो कर भूरा हाल है | जिस किसी ने भी ये वीडियो देखा उनकी रूह कांप गई |

Editor Two

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version