Uttar Pradesh

लखनऊ में BJP नेताओं की बैठक, प्रदेश अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित नामों पर चर्चा

Published

on

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जिलाध्यक्ष और मंडलाध्यक्षों के चुनाव के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज़ हो गई है। BJP के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े इन दिनों लखनऊ दौरे पर हैं और इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात की।

सूत्रों के मुताबिक, इस मुलाकात के दौरान यूपी के अगले प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर चर्चा हुई। सभी नेताओं ने विनोद तावड़े को प्रदेश अध्यक्ष के लिए दो-दो नामों का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी अलग-अलग नामों का प्रस्ताव रखा। हालांकि, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात नहीं हो पाई, क्योंकि वह प्रयागराज में महाकुंभ के दौरे पर थे।

विनोद तावड़े ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सभी नेताओं से राय ले ली है। अब वह इन नामों को दिल्ली में पार्टी हाईकमान के पास भेजेंगे, जहां इन पर आगे चर्चा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, इस महीने के अंत तक भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version