Punjab

Ludhiana : आग की चपेट में आने से महिला झुलसी, हालत गंभीर

Published

on

लुधियाना : शहर में आग सेक रही एक महिला के बुरी तरह से झुलस जाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि ठंड के चलते आग सेक रही महिला आग की चपेट में आ गई तथा बुरी तरह से झुलस गई। महिला की पहचान गुरप्रीत कौर के रूप में हुई है, जिसे बाद में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होती देख उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया है। महिला करीब 90 प्रतिशत जल चुकी है और हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। 

लोगों का कहना है कि महिला के चिल्लाने के बाद जब वे कमरे में पहुंचे तो पूरे कमरे में आग लगी हुई थी, जिस पर बड़ी मुश्किल से बुझाया गया। इसके बाद लोगों की मदद से महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों  ने उसकी हालत गंभीर होते देख पी.जी.आई.  रैफर कर दिया गया है।

Editor One

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version