Punjab

लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज की छुट्टी, ये होंगे नए प्रभारी

Published

on

पंजाब डेस्कः देश में होने वाले लोकसभा के चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी द्वारा बड़ा फेरबदल किया गया है। पंजाब में कांग्रेस ने पी.पी.सी.सी. इंचार्ज हरीश चौधरी को हटा कर दवेंद्र यादव को पंजाब कांग्रेस का इंचार्ज बना दिया है। बता दें कि देवेंद्र यादव दिल्ली के कांग्रेस नेता थे। राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रधान मलिकार्जुन ने बडा़ फेरबदला करते हुए यह फैसला लिया है। 

एक तरफ जहां कांग्रेस द्वारा पंजाब में आप के साथ समझौता करने के मुद्दे पर बवाल मचा हुआ है, दूसरी तरफ पटियाला में नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ से अपने स्तर पर इकट्ठ बनाया जा रहा है। जिस कारण पंजाब में हालात बहुत ही चुनौतीपूर्ण हो गए हैं। ऐसे में कांग्रेस संगठन में बदलाव करते हुए नए युवा प्रभारी को पंजाब कांग्रेस का इंचार्ज नियुक्त किया गाया है। अब देखन यह है कि देवेंद्र यादव कैसे अपनी सूझबूझ से पंजाब में कांग्रेस के हालात को काबू करते हैं। 

Editor One

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version