Punjab

24 घंटे में Pakistani Drone की भारतीय सीमा में 2 बार दस्तक, सर्च अभियान जारी

Published

on

तरनतारन: भारतीय क्षेत्र में Pakistani Drone की गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। 24 घंटे में पाक ड्रोन ने सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में 2 बार दस्तक दी। तरनतारन जिले के अंतर्गत भारत-पाकिस्तान सीमा का सैक्टर-बी. में रात 10.06 बजे पर ओ.पी.-1 के पिल्लर नंबर 139/20 से पाकिस्तानी ड्रोन के भारतीय क्षेत्र में घुसने की आवाज सुनी दी जिसके बाद सीमा पर तैनात बी.एस.एफ. की 103 बटालियन हरकत में आई। इसी बीच कुछ मिनटों के बाद ड्रोन भारतीय क्षेत्र में मंडराते हुए पाकिस्तान लौट गया।

इसी रात करीब 10 बजे भारत-पाकिस्तान सीमा पर बी.यू.पी. धर्मा नंबर-137/28 से पाकिस्तानी ड्रोन के भारतीय क्षेत्र में घुसने की आवाज सुनाई दी। बी.एस.एफ. जवानों की सतर्कता के बाद दोनों की आवाज सुनाई देना बंद हो गई। वहीं डी.एस.पी. भिखीविंड प्रीतिंदर सिंह के अनुसार खालड़ा थाना पुलिस और बी.एस.एफ. द्वारा आज सुबह संदिग्ध इलाकों में सर्च अभियान शुरू किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version