Punjab

पंजाब सरकार को मजीठिया का ट्वीट : अब पंजाब का भगवान ही रखवाला है.. शर्म करो भगवंत मान !

Published

on

पंजाब से एक कतल का मामला सामने आया है | ये कतल किसी आम व्यक्ति का नहीं हुआ बल्कि जंडियाला गुरु में एएसआई की हत्या हुई है | जहाँ खुद पुलिस सुरक्षित नहीं है वहाँ आम जनता कैसे रह सकती है | बता दे की जंडियाला गुरु पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई सरूप सिंह की आज सुबह खानकोट सुआ में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी | इस मामले में पुलिस का कहना है की एएसआई सरूप सिंह की फोन पर किसी से बहस हुई थी। साथ में ही उन्होंने बताया की एएसआई के सिर पर गोली मारी गयी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हों गयी |
इसी के चलते बिक्रम मजीठिया ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा है और ट्वीट कर कहा: ”पंजाब के हालात को देखिए… जंडियाला गुरु पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई सरूप सिंह की आज सुबह खानकोट सुआ में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी, जब वह ड्यूटी पर थे। वह हाई कोर्ट जा रहे थे। आगे कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहले पीएपी ग्राउंड जालंधर, फिर पीएयू लुधियाना और कल लुधियाना में कार्यक्रम आयोजित करके अपना गौरव दिखाने पर जोर दिया है जबकि पंजाब में हत्याएं, फिरौती, डकैती हो रही हैं। आए दिन लूटपाट हो रही है। रोज का नियम बन गया है… अब पंजाब का भगवान ही रखवाला है.. शर्म करो भगवंत मान |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version