Punjab

जालंधर पुलिस ने लूटपाट करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Published

on

जालंधर : थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। पुलिस आरोपियों के पास से एक बाइक और 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एस.एच.ओ. राजेश ठाकुर ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों की पहचान नागरा फाटक के पास स्थित गुरु नानक नगर के रहने वाले मयंक वर्मा उर्फ़ दीपू और शीतल नगर निवासी परमजीत उर्फ़ पम्मा के रूप में हुई है। दोनों दोस्त हैं और काफ़ी देर से लूटपाट की वारदात को अंजाम दे रहे है।

बस्ती बाव खेल इलाके के अलावा शहर के अन्य हिस्सों में भी लूटपाट कर चुके हैं। दोनों अक्सर प्रवासियों और महिलाओं को ही निशाना बनाते थे। दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया गया है।

Editor One

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version