Punjab

राज्य में सरकारी Bus सेवा तीन दिनों के लिए रहेगी बंद

Published

on

6, 7 और 8 जनवरी को पीआरटीसी और पनबस की Bus नहीं चलेंगी। पीआरटीसी और पनबस कर्मचारी यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास के सामने धरना देने का ऐलान किया है।

सरकारी बस सेवा बाधित होने से इन तारीखों में यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी मांगों के समर्थन में संघर्ष कर रही पनबस और पीआरटीसी ठेका कर्मचारी यूनियन ने पिछले महीने पंजाब के मंत्रियों को मांग पत्र सौंपकर ठेका कर्मचारियों को नियमित करने की मांग प्रमुखता से उठाई थी।

पिछले महीने, जालंधर डिपो 1 और 2 के कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत और दोआबा क्षेत्र के अन्य विधायकों से उनके आवास पर मुलाकात की थी। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व यूनियन के अध्यक्ष बिक्रमजीत सिंह, सतपाल सिंह सत्ता, जसबीर सिंह, और वरिष्ठ नेता चानन सिंह चन्ना ने किया।

यूनियन के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए, ठेका कर्मचारियों को नियमित करने में हो रही देरी पर गहरी चिंता व्यक्त की। इसके बाद यूनियन के नेताओं ने स्थानीय बस स्टैंड पर कर्मचारियों को संबोधित भी किया।

यूनियन के अध्यक्ष बिक्रमजीत सिंह ने कहा, “अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने में हो रही देरी ने हमें आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर कर दिया है। सरकार को जल्द से जल्द हमारी मांगों पर कार्रवाई करनी चाहिए, अन्यथा हमारा संघर्ष जारी रहेगा।”

Editor Two

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version