Punjab

Punjab पुलिस के पूर्व DSP ने खुद को गोली मारकर जिंदगी की खत्म

Published

on

लुधियाना में मंगलवार देर शाम एक सेवानिवृत्त डीएसपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। रिटायर DSP ने खुद को सिर में गोली मार ली| वह करीब एक साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। दरअसल वह मानसिक रूप से बीमार था| मृतक रिटायर DSP का नाम बरजिंदर सिंह भुल्लर है|

मिली जानकारी के मुताबिक भुल्लर काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थे । इस वजह से उन्होंने अपने सिर में गोली मार कार अपनी जीवन लीला समाप्त करली | पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है| प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भुल्लर ने सराभा नगर के ग्रीन एवेन्यू स्थित अपने घर में अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। वह यहां अपने माता-पिता के साथ रह रहा था, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे विदेश में रहते हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक भुल्लर ने अपने कमरे में कुर्सी पर बैठकर खुद को गोली मार ली| गोली की आवाज सुनकर उसके माता-पिता कमरे में गए और कुर्सी पर उसका निर्जीव शरीर पड़ा देखकर चौंक गए। अपने बेटे के मृत्य से माता पिता का रो-रो कर बुरा हाल हो रखा है |

बतादें भुल्लर 2023 में तीसरी भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) से सेवानिवृत्त हुए। वह लुधियाना में SHO के पद पर भी काम कर चुके हैं| विदेश में रह रही उनकी पत्नी और बच्चों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया गया।

Editor Two

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version