Punjab

Diljit Dosanjh की पीएम मोदी से मुलाकात, संगीत और जीवन पर हुई दिलचस्प बातचीत

Published

on

साल 2025 के पहले दिन पंजाबी गायक Diljit Dosanjh ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें दोनों के बीच गर्मजोशी से बातचीत होती नजर आई। पीएम मोदी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा, “बहुत यादगार बातचीत! पेश हैं मुख्य अंश…” वीडियो में दोनों के बीच बातचीत के कुछ खास पल दिखाए गए हैं।

वीडियो की शुरुआत दिलजीत दोसांझ के फूलों का गुलदस्ता लेकर प्रधानमंत्री मोदी से मिलने से होती है। पीएम मोदी ने उनका स्वागत करते हुए कहा, “अच्छा लगता है जब हिंदुस्तान के किसी गांव का लड़का दुनिया में अपना नाम रोशन करता है। आपके परिवार ने आपका नाम दिलजीत रखा, इसलिए आप लोगों का दिल जीतते रहे।”

इस पर Diljit Dosanjh ने जवाब दिया, “हम किताबों में पढ़ते थे कि मेरा भारत महान है। लेकिन जब मैंने पूरे भारत का भ्रमण किया, तो मुझे एहसास हुआ कि लोग ऐसा क्यों कहते हैं।” पीएम मोदी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “भारत का सबसे बड़ा जादू योग है। जो व्यक्ति योग की शक्ति का अनुभव करता है, वही इसकी असली ताकत को समझता है।”

इसके बाद Diljit Dosanjh ने पीएम मोदी के एक इंटरव्यू का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा, “आपके पास जो पद है, उसके पीछे हम एक बेटा और सब कुछ भूल जाते हैं। जब आप अपनी मां या ‘मां गंगा’ के बारे में भावुक होते हैं, तो यह दिल को छू जाता है।” दिलजीत ने यह भी कहा कि यह बात दिल से निकली और सीधे दिल तक पहुंची।

मुलाकात के दौरान दिलजीत ने पीएम मोदी के लिए एक गाना भी गाया। दिलजीत की गायकी के दौरान पीएम मोदी के पास रखी टेबल तबले की तरह बज रही थी, जिससे माहौल और भी खास हो गया। इस मुलाकात की जानकारी दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर भी साझा की और लिखा, “2025 की शानदार शुरुआत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बेहद यादगार मुलाकात। हमने संगीत समेत कई चीजों पर बात की।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version