Punjab

पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव, ADGP इंटैलीजैंस का पद अब इस IPS अधिकारी के पास

Published

on

जालंधर : पंजाब में सरकार की तरफ से पुलिस प्रशासन में एक बड़ा बदलाव किया गया है, जिसके तहत ए.डी.जी.पी. इंटैलीजैंस पंजाब हैड के तौर पर (आई.पी.एस.) आर.के. जायसवाल को तैनात किया गया है। जायसवाल इससे पहले ए.डी.जी.पी. इंटैलीजैंस-1 थे। जबकि वरिंद्र कुमार आई.पी.एस. स्पैशल डी.जी.पी. इंटैलीजैंस का पदभार देख रहे थे। उनके पास डी.जी.पी. कम चीफ डायरैक्टर विजीलैंस ब्यूरो पंजाब का अहम पद है, डी.जी.पी. इंटैलीजैंस वह अतिरिक्त प्रभार के साथ देख रहे थे। अब उनका यह विभाग आर.के. जायसवाल देखेंगे। 

गौरतलब है कि 1997 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी आर.के. जायसवाल को इसी साल जनवरी में ए.डी.जी.पी. रैंक मिला था। 

Editor One

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version