Punjab

Punjab और हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट, इन स्थानों में भी रहेगा मौसम खराब

Published

on

भीषण गर्मी के बाद पूरा देश मानसून का इंतजार कर रहा था| इस बार भी मानसून 1 जून को केरल तट पर पहुंचा| हालाँकि, उत्तर-पश्चिम भारत पहुँचने में बहुत देर हो चुकी थी। एक-दो राज्यों को छोड़कर मॉनसून देश के अधिकांश हिस्से में पहुंच चुका है। राजधानी दिल्ली हो या पूर्वी उत्तर प्रदेश, बादल जोर-जोर से गरज रहे हैं| अगले दो दिनों में मानसून हरियाणा और Punjab में प्रवेश करने वाला है| इसके साथ ही इन दोनों राज्यों पर भी मॉनसून का असर पड़ने लगेगा|

कहां होगी भारी बारिश?

मौसम विभाग के मुताबिक अब झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होगी| इसके साथ ही दक्षिण भारत में मानसून कमजोर पड़ने लगेगा| राजधानी दिल्ली में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है| शनिवार को भी पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हुई| अब मानसून पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर भी बढ़ गया है। पश्चिमी यूपी में भी 24 घंटे में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा राजस्थान में 29 जून को कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है |

राजधानी दिल्ली की बात करें तो भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में बादल छाए रहने और भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया| अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में चंबा, मंडी, कुल्लू, शिमला, सिरमौर और सोलन जिलों में भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में भी मानसून पहुंच गया है| 24 से 48 घंटे में कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है| कई जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version