Punjab

श्री आनंदपुर साहिब नगर काउंसिल चुनाव में AAP की बड़ी जीत, 13 में से 11 वार्डों पर कब्जा

Published

on

पंजाब नगर काउंसिल चुनावों के नतीजों में आम आदमी पार्टी (AAP) का दबदबा लगातार देखने को मिल रहा है। राज्य के कई शहरों और कस्बों में पार्टी उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विरोधी दलों को बड़ा झटका दिया है। सबसे बड़ी जीत श्री आनंदपुर साहिब से सामने आई है, जहां 13 में से 11 वार्डों में जीत हासिल कर AAP ने नया राजनीतिक इतिहास रच दिया है। इस बड़ी जीत के बाद कैबिनेट मंत्री Harjot Singh Bains ने खुशी जताते हुए कहा कि जनता ने विकास और ईमानदार राजनीति पर भरोसा जताया है।

फाजिल्का में वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस उम्मीदवार भजन लाल 162 वोटों से विजयी रहे, जबकि वार्ड नंबर 3 में AAP के सुनील मैनी ने जीत दर्ज की। वहीं बठिंडा की नगर पंचायत कोट शमीर के तीन वार्डों में शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवारों ने बाजी मारी।

नगर काउंसिल रमदास में भी आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन मजबूत रहा। यहां वार्ड नंबर 3, 6, 9, 10 और 11 में AAP उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। मानसा की बोहा नगर पंचायत में चार निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे, जिससे वहां मुकाबला रोचक बना रहा।

मुकेरियां नगर काउंसिल में कांग्रेस ने दो वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि एक वार्ड में BJP और एक में AAP उम्मीदवार विजयी रहे। दूसरी ओर बंगा नगर काउंसिल में AAP ने 15 में से 10 वार्ड जीतकर अपनी मजबूत पकड़ दिखाई। जालंधर के आदमपुर क्षेत्र में भी पार्टी को कई वार्डों में सफलता मिली है।

मोगा के कोट ईसे खां नगर पंचायत में भी आम आदमी पार्टी का दबदबा देखने को मिला, जहां 13 में से 11 वार्डों पर पार्टी उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। इसके अलावा श्री मुक्तसर साहिब नगर काउंसिल के शुरुआती नतीजों में AAP, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

नगर निकाय चुनावों के इन नतीजों को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब की राजनीति के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। लगातार मिल रही जीत से आम आदमी पार्टी का मनोबल बढ़ा है, जबकि विपक्षी दलों के लिए यह नतीजे चिंता का विषय बनते जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version