Punjab

Sultanpur Lodhi में तेजधार हथियारों से एक युवक की बेरहमी से हत्या, दो साथी गंभीर रूप से हुए घायल

Published

on

Sultanpur Lodhi में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला सुल्तानपुर लोधी की नई दाना मंडी का है, जहां तेजधार हथियारों से एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस हमले में उसके दो साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज सिविल अस्पताल कपूरथला में चल रहा है।

मृतक की पहचान हनी कुमार उर्फ नन्नू के रूप में हुई है, जो भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा विंग का सुल्तानपुर लोधी अध्यक्ष था। हत्या के पीछे पांच से छह युवकों का हाथ बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना का कारण पुरानी दुश्मनी हो सकती है।

घटना के बाद सिविल अस्पताल में कोहराम मच गया। मृतक के परिवारजन रो-रोकर न्याय की मांग कर रहे हैं। परिजनों ने बताया कि करीब एक महीने पहले भी आरोपियों ने हमला किया था, लेकिन तब कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई थी।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और इलाके में छानबीन शुरू कर दी गई। डीएसपी ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version