Punjab

144 करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्टों की घोषणा

Published

on

चण्डीगढ़ : ज़िला फरीदकोट निवासियों को बड़ा तोहफ़ा देते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को ज़िले के समूचे विकास को बढ़ावा देते हुये तकरीबन 55.80 करोड़ रुपए के अहम प्रोजैक्ट लोगों को समर्पित किये और कई प्रोजेक्टों के नींव पत्थर रखे। 

ज़िले में सिवरेज़ की समस्या का समाधान करते हुये मुख्यमंत्री ने नये एम. पी. एस. समेत 14 एम. एल. डी. की क्षमता वाला सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लोगों को समर्पित किया। इस एस. टी. पी. और एम. पी. एस. पर 25.71 करोड़ रुपए की लागत आई है और इससे ज़िले के लोगों को बहुत लाभ मिलेगा। भगवंत सिंह मान ने फरीदकोट शहर में जल सप्लाई स्कीम के वृद्धि के लिए प्रोजैक्ट का उद्घाटन भी किया। 

Editor One

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version