Punjab

धूमधाम से निकाली जा रही भगवान महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा, विभिन्न शख्सियतों ने लिया भाग

Published

on

जालंधर : भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकाशोत्सव के संबंध में सिटी वाल्मीकि सभा द्वारा जालंधर में विशाल शोभायात्रा हर साल की तरह इस साल भी धूमधाम से निकाली जा रही है। इस दौरान पंजाब केसरी के मुख्य संपादक अविनाश चोपड़ा जी, लोकल बॉडी मंत्री बलकार सिंह, एम.पी. सुशील रिंकू, एम.एल.ए. सेंट्रल रमन अरोड़ा  ए.आई.जी. नरेश डोगरा और अलग-अलग सियासी नेता मंंच पर पहुंचे।

कुछ देर में शोभा यात्रा को हरी झंडी दी जाएगी।  इस दौरान लोकल बॉडी मंत्री बलकार सिंह द्वारा कमेटी को 5 लाख की ग्रांट का ऐलान किया गया है। जिक्रयोग्य है कि आज पूरे शहर में भगवान वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version