Punjab

शादी देख कर लौट रहे 2 भाईयों की भयानक हादसे में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Published

on

खन्ना : खन्ना में उस समय दर्दनाक हादसा हो गया जब चंडीगढ़ रोड पर कार और मोटरसाइकिल की टक्कर के दौरान 2 चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के दौरान तीसरा लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त तीनों लड़के शादी समारोह से लौट रहे थे।   

मृतकों की पहचान  रोहित उर्फ ​​गोलू (20) और नवी उर्फ ​​गिन्नू (19) दोनों निवासी लुहारी कलां के रुप में हुई है। इनका साथी हरप्रीत सिंह निवासी रामपुर कलेरां गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार तीनों युवक दोराहा में एक शादी समारोह से लौट रहे थे। यह हादसा शुक्रवार देर रात हुआ।  

पेट्रोल पंप के पास कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इस दौरान दोनों लड़कों की मौत हो गई और तीसरा घायल हो गया। लड़कों की मौत का कारण परिवारों में शोक छा गया। इनमें से एक मृतक माता पिता का  इकलौता बेटा था। हादसे के बाद पारिवारिक सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version