Punjab

नशे से उजड़ा एक और परिवार, जबरदस्ती नशे का टीका लगाने से युवक की मौत

Published

on

साहनेवाल/कोहाड़ : नशे की दलदल में बाहर निकलने की कोशिश करने वाले दो भाईयों को जबरदस्ती कथित कतौर पर नशा देकर एक भाई की मौत का कारण बनने वाले दर्जन के करीब लोगों के खिलाफ थाना कूमकलां पुलिस ने केस दर्ज किया है। थाना मुखी गगनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए ब्यानों में मृतक युवक गुरमेल सिंह (36) के पिता गुरचरण सिंह पुत्र मलूक सिंह निवासी गांव श्री भैणी साहिब, लुधियाना ने बताया कि उसके 2 लड़के गंगा और गुरमेल सिंह हैरोइन का नशा करने के आदी थे। जो अब नशा छोड़ रहे थे। गत 17 नवम्बर की शाम करीब साढ़े 5 बजे दोनों भाई बिना बताए घर से चले गए जब गुरचरण सिंह उनकी तलाश करता हुआ गांव गाही भैणी से रत्नगढ़ लिंक रोड़ पर पहुंचा तो देखा कि गुरप्रीत सिंह गोपी पुत्र सुरजीत सिंह, शीलू पुत्र छिंदर सिंह, जोगिन्द्र सिंह पुत्र मुखत्यार सिंह, कुलवंत सिंह,मुक्खा सिंह,बलविन्द्रकौर सभी निवासी चौंता अपने 5 अन्य अज्ञात साथियों के साथ मिलकर गुरमेल सिंह को जबरदस्ती पकड़ कर सिरिंज से टीका लगा रहे थे। 

गुरचरण सिंह व लड़के गंगा सिंह व गुरमेल सिंह को लेकर घर आ गया। घर आने के कुछ समय बाद ही गुरमेल सिंह की हालत खराब हो गई। जब उसे डाक्टर के पास लेकर जाने लगे तो गुरमेल सिंह ने दम तोड़ दिया। थाना मुखी गगनदीप ने बताया कि गुरचरण सिंह ने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्तियों द्वारा जबरदस्ती गुरमेल सिंह नशा करवाने के कारण उसकी मौत हुई है। जिसके बाद पुलिस ने गुरमेल सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद जोगिन्द्र सिंह व उसकी पत्नी बलविन्द्र कौर को गिरफ्तार कर लिया। बाकी नामजद अरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। 

Editor One

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version