National

World Cup 2023 : ये हैं सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में 2 भारतीय

Published

on

नेशनल डेस्क: आईसीसी विश्व कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 7 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ कंगारुओं ने छठी बार खिताब पर कब्जा किया है। वहीं, भारत तीसरी बार चैंपियन बनने से चूका। हालांकि टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बरसाने वाले बल्लेबाजों का जिक्र करें तो भारतीय धुरंधरों का दबदबा रहा। तो आइए जानते इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टाप-5 बल्लेबाजों के बारे में-

1- विराट कोहली (भारतीय बल्लेबाज)
विराट कोहली इस वर्ल्ड कप में सबसे तेज और ज्यादा रन वाले पहले बल्लेबाज साबित हुए हैं। इस रेस में दूर-दूर तक उन्हें टक्कर देने वाला कोई खिलाड़ी उनके मुकाबले में नहीं आया। विराट कोहली ने इस वर्ल्ड कप के 11 मैचों में 765 रन बनाए हैं। यह पहली बार है जब एक वर्ल्ड कप में किसी बल्लेबाज ने इतने रनों का आंकड़ा पार किया है। इस वर्ल्ड कप में विराट का बल्लेबाजी औसत देखकर हर कोई चकरा सकता है। इस पूरे मुकाबले में उनका स्ट्राइक रेट 90.32 का रहा है। इस दौरान उन्होंने इस विश्व कप में 68 चौके और 9 छ्क्के लगाए है।

2- रोहित शर्मा (भारतीय कप्तान)
भारतीय टीम के क्प्तान रोहित शर्मा ने इस विश्व कप में ज्यादा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों में से दूसरा स्थान हासिल किया हैं। इस मुकाबले में उन्होंने 54.27 की औसत से 597 रन बनाए है। इस विश्व कप में उनका स्ट्राइक रेट 125.95 रहा है। रोहित शर्मा ने पूरे विश्व कप में 66 चौके और 31 छक्के लगाए हैं।

3- क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका के विकेट कीपर)
दक्षिण अफ्रीका के विकेट कीपर क्विंटन डी कॉक इस विश्व कप में अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में तीसरे स्थान पर रहे हैं। विश्व कप 2023 में उन्होंने 59.40 की औसत से 594 रन बनाए हैं। इस कप में उनका स्ट्र्राइक रेट 107.03 रहा है। इस कप में उन्होंने 57 चौके और 21 छक्के लगाए है।

4- रचिन रवीन्द्र (न्यूजीलैंड के आलराउंडर)
लिस्ट मे न्यूजीलैंड के आलराउंडर रचिन रवीन्द्र ने चौथा स्थान हासिल किया है। रचिन ने 2023 के इस मुकाबले में 11 वनडे पारियों में 64.22 की औसत से 578 स्कोर बनाए है। इस दौरान उनके बल्ले से 55 चौके और 17 छक्के निकले हैं।

5- डेरिल मिशेल (न्यूजीलैंड के बल्लेबाज)
टॉप-5 की लिस्ट में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिशेल आखिरी नंबर पर मौजूद हैंं। मिशेल ने 2023 के इस मुकाबले में 11 वनडे पारियां खेली है। जिसमें उन्होंने 69.00 की औसत से 552 रन जडे है। इस कप में उनका स्ट्राइक रेट 111 रहा है। इस पूरे में मुकाबले में उन्होंने 48 चौके और 22 छक्के लगाए है।

Editor One

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version