National

पंजाब में मौसम साफ रहेगा:हरियाणा में सुबह हल्का कोहरा, हिमाचल में बर्फबारी से 240 सड़कें बंद

Published

on

उत्तर भारत में पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में कोहरे को लेकर कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से हो रही बर्फबारी के बाद पंजाब में तापमान 0.6 डिग्री, हरियाणा में 0.9 डिग्री और चंडीगढ़ में 0.7 डिग्री तक गिर गया है।

पंजाब-हरियाणा में आज सुबह हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है, लेकिन विजिबिलिटी सामान्य रहेगी. जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, अच्छी धूप निकलेगी। अगले दो दिनों तक तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version