National

मुस्लिम महिला द्वारा बनाई गई दुनिया की सबसे लंबी बांसुरी भगवान रामलला के लिए अयोध्या भेजी जाएगी

Published

on

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में खुशी का माहौल है. 22 जनवरी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. ऐसे में बांसुरी नगर के नाम से मशहूर यूपी का जिला पीलीभीत इससे अछूता कैसे रह सकता था. प्राण प्रतिष्ठा के दिन पीलीभीत की बांसुरी भी अयोध्या में अपना जलवा बिखेरेगी। दरअसल, पीलीभीत के मुस्लिम कारीगरों ने भगवान रामलला के लिए खास बांसुरी बनाई है. इन कारीगरों में एक मुस्लिम महिला भी शामिल है. ये बांसुरी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.

रामलला के लिए बनाई जा रही इस बांसुरी का निर्माण पिछले 10 दिनों से चल रहा है, इसमें तीन कारीगर दिन-रात लगे हुए हैं. कारीगरों का कहना है कि यह 21 फीट 6 इंच की दुनिया की सबसे लंबी बांसुरी है। इस बांसुरी में इस्तेमाल किया जाने वाला बांस लगभग 22 साल पहले असम आया था।

बांसुरी बनाने वाले कारीगरों में से एक हिना प्रवीण का कहना है कि मैं, मेरे जीजाजी और मेरा लड़का मिलकर इस बांसुरी को तैयार कर रहे हैं. इसे बनाने में तीनों लोग कड़ी मेहनत कर रहे हैं. इस बांसुरी को बनाने का 22 साल पुराना कनेक्शन है. हिना परवीन ने बताया कि बांसुरी में लगाया गया बांस उनके पति ने 22 साल पहले मांगा था. पूरा देश रामजी के आगमन का जश्न मना रहा है. इसी त्योहार को देखते हुए उन्होंने ये बांसुरी भी बनाई. बांसुरी की पूजा करने के बाद विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता इसे लेकर अयोध्या जाएंगे.

मुस्लिम महिला शिल्पकार ने कहा कि 500 ​​साल बाद अयोध्या में इतना बड़ा उत्सव हो रहा है. यहां भगवान श्रीराम विराजमान हैं। इसी खुशी में हर शहर से कुछ न कुछ चढ़ावा आ रहा है। हमारा भी बांसुरी का कारोबार है तो हमने सोचा कि हमें भी कुछ अयोध्या भेजना चाहिए, इसलिए हमने सबसे लंबी बांसुरी बनाने का फैसला किया।

Editor One

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version