National

अलका लांबा बोलीं- ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनी तो तत्काल लागू करवाएंगे ‘महिला आरक्षण कानून’

Published

on

 अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने बुधवार को कहा कि अगर केंद्र में ‘इंडिया ‘ गठबंधन की सरकार बनती है तो वह यह सुनिश्चित करेंगी कि सभी चुनावों में महिला आरक्षण कानून तत्काल लागू हो। दिल्ली की पूर्व विधायक लांबा को हाल ही में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का प्रमुख नियुक्त किया गया था। उन्होंने आज पदभार ग्रहण किया। 

महिला कांग्रेस देश की बेटियों/बहनों की आवाज बनकर उन्हें न्याय दिलाने तक संघर्ष करेगीः लांबा
लांबा ने कहा, “मेरे महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनने से महिलाओं की भागीदारी और सशक्तीकरण का मार्ग प्रशस्त होगा।” उनका कहना था कि महिला कांग्रेस देश की बेटियों/बहनों की आवाज बनकर उन्हें न्याय दिलाने तक संघर्ष करेगी। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ने कहा कि अगर केंद्र में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनती है तो वह यह सुनिश्चित करेंगी कि सभी चुनावों में महिला आरक्षण तत्काल लागू हो। 

उन्होंने कहा, “मैं मणिपुर की महिलाओं, हरियाणा की महिला पहलवानों और देश की अन्य महिलाओं सहित देश की लाखों महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए राहुल गांधी जी के साथ ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में हिस्सा लूंगी।” 

Editor One

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version