Himachal Pradesh

ठगी करने वालों ने ढूंढा नया तरीका, ‘हमारे पास 5000 लड़कियां हैं’… का Fake मैसेज कर ठग थे लड़को को

Published

on

शादी करवाने का झांसा देकर कुछ लोग भोले-भाले लोगों को झांसा देकर उनसे पैसे ऐंठ रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के लड़कों से फोटो और पहचान पत्र मांगकर उनसे पैसे ऐंठ रहे हैं। इस Fake संस्था के झांसे में आकर कई लड़के ठगे जा चुके हैं। संस्था ने वॉट्सऐप पर मैसेज भेजा कि उनके पास अनाथालय है, जिसमें 5000 लड़कियां हैं। उन्हें 500 लड़कियों के लिए दूल्हे चाहिए, जो शादी करना चाहती हैं।

जो लड़के इच्छुक हैं, वे रजिस्ट्रेशन करवाकर अनाथालय में लड़कियों से मिल सकते हैं। अगर कोई शादी करना चाहता है और किसी खास नंबर पर कॉल करता है, तो फर्जी संस्था उसका जिला पूछ सकती है। अगर वह व्यक्ति कहता है कि वह कांगड़ा से है, तो फर्जी संस्था दावा करेगी कि उसका ऑफिस शिमला में है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ये अपराधी लोगों को झांसा देकर फर्जी रजिस्ट्रेशन के लिए पैसे ऐंठ रहे हैं। अगर कोई शादी रजिस्ट्रेशन के बदले पैसे मांगता है, तो तुरंत पुलिस को बताएं। वे जांच करेंगे और जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version