Himachal Pradesh

हिमाचल की कबड्डी स्टार रितु नेगी को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार, परिवार में खुशी

Published

on

शिमला : हिमाचल की बेटी और हरियाणा की बहू रितु नेगी को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। रितु के चुने जाने से दोनों राज्यों में खुशी की लहर है। रितु नेगी भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान हैं। उनके नेतृत्व में भारतीय कबड्डी टीम ने चीन में खेले गए एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है।

रितु नेगी सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र के शरोग गांव की रहने वाली हैं। उनकी शादी हरियाणा के पानीपत में हुई। रितु की शादी पानीपत के रहने वाले प्रो-कबड्डी खिलाड़ी रोहित गुलिया से हुई है। रितु नेगी डिफेंडर के तौर पर खेल रही हैं. फिलहाल वह रेलवे में कार्यरत हैं और पिछले एक दशक से भारतीय महिला कबड्डी टीम का हिस्सा हैं।

भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने के बाद रितु नेगी का दिल्ली से लेकर हरियाणा और हिमाचल तक जोरदार स्वागत किया गया। खेल पुरस्कार की घोषणा के बाद जहां इस प्रतिभाशाली बेटी का परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है, वहीं रितु नेगी को उनकी उपलब्धि के लिए सोशल मीडिया पर भी बधाई दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version