Haryana

Haryana : धुप के साथ दिन की शुरुआत ,लोगों को मिली ठंड से राहत।

Published

on

Haryana में आज (रविवार) को कई जिलों में दिन की शुरुआत धुप के साथ हुई है। बीते कई दिनों से दिन में अच्छी धुप खिल रही है जिससे पिछले कुछ दिनों से लोगों को सर्दी से राहत मिली है।

Haryana में आज (रविवार) को कई जिलों में दिन की शुरुआत धुप के साथ हुई है। बीते दिनों से दिन में अच्छी धुप खिल रही है। ऐसे में अब ठंड का प्रकोप थोड़ा कम हुआ है। वहीं मौसम विभाग का कहना है की आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह रहेगा । इसके अलावा आने वाले दो से तीन दिन बारिश की भी संभावना नहीं है।

कुरुक्षेत्र में आज मौसम साफ है। दिन भर धुप खिली रहने की संभावना है। हालांकि सुबह शाम ठंड का दौर जारी है। वहीं भिवानी में रविवार सुबह मौसम साफ है। शीतलहर की रफ्तार भी कम है। तेज धुप निकलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

झज्जर में भी धुप निकली हुई हैं। तेज हवाओं के कारण मौसम में ठंडक बनी हुई हैं। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज किया गया। नारनौल में भी मौसम साफ हैं। धुप निकली हुई हैं। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 7 डिग्री दर्ज किया गया। वही अगर सोनीपत की बात करे तो सोनीपत में भी सुबह से ही धुप निकली हुई है। जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिल रही है। शीतलहर के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version