Haryana

दो युवकों की लड़ाई को छुडाने गए Haryana के युवक की चाकू मार की हत्या

Published

on

ऑस्ट्रेलिया में Haryana के करनाल से एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है | जहां दो युवकों के बीच के झगडे को सुलझाने गए Haryana के रहने वाले युवकचाकू मार कर हत्या करदी गई | हालांकि स्थानीय पुलिस ने दो आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है| आरोपी भी Haryana के करनाल के रहने वाले हैं|

दरअसल, करनाल के गगसीना गांव का रहने वाला नवजीत अपने सपनों को पूरा करने के लिए 2022 में पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया गया था| वहां सब कुछ ठीक चल रहा था| 6 मई को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में दो युवकों के बीच हो रहे झगड़े को रोकने गए नवजीत की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी| इलाज के दौरान नवजीत की मौत हो गई| नवजीत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी एक बड़ी बहन है। नवजीत एम.टेक की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया गया था और उनके पिता एक किसान हैं। पिता ने जमीन बेचकर बेटे को पढ़ाई के लिए भेजा।

इस पूरी घटना से नवजीत (22) का कोई लेना-देना नहीं है| वह कमरे के किराये को लेकर दो आरोपियों के बीच हो रहे झगड़े में बीच-बचाव करने गया था| क्योंकि दोनों आरोपी करनाल के बसताड़ा गांव के रहने वाले थे| लेकिन उन आरोपियों ने उसे ही चाकू मार दिया गया| वह पिछले साल नवंबर 2022 में एम.टेक की पढ़ाई के लिए स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया गया था। नवजीत पढ़ाई में बहुत होशियार थी| फिलहाल उनके घर में मातम का माहौल है और परिवार के लोग शव का इंतजार कर रहे हैं |

जानकारी के मुताबिक, करनाल के रहने वाले अभिजीत और रॉबिन को न्यू साउथ वेल्स के गॉलबर्न से गिरफ्तार किया गया है| विक्टोरिया पुलिस ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है | फिलहाल एक इकलौता बेटे के मरने पर घर वाले बेहद ही दुखी है और उनका रो रो कर भूरा हाल है |

Editor Two

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version