Haryana

Haryana में मौसम में बदलाव: झज्जर, पानीपत और कुरुक्षेत्र में हल्की बारिश, ठंडी हवाएं और तापमान में गिरावट।

Published

on

झज्जर में आज सुबह हल्की बारिश हुई जिससे मौसम में ठंडक पैदा हो गई। मौसम विभाग के द्वारा तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई हैं।

Haryana में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। आज सुबह से ही Haryana में हल्की बूंदाबांदी हो रही है और मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दिन भर ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। वही कुरुक्षेत्र में 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं भी चल रही है। मौसम विभाग के द्वारा अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री दर्ज किया गया है।

पानीपत में वीरवार को 19 किलोमीटर की गति से तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा।

झज्जर में भी आज सुबह हल्की बारिश हुई है । इससे मौसम भी ठंडा हो गया है । तापमान में भी दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई हैं। तेज हवाएं भी चल रही हैं। अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज किया गया।

Editor Two

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version