Haryana

Haryana: Ramdan के चलते कर रहे थे खुदाई, अचानक हुआ बड़ा हादसा

Published

on

Haryana के यमुनागर (Yamuna Nagar) में एक भयानक हादसा हो गया | दरसअल मिटी की ढांग लोगो पर गिरने से आठ लोग दब गए, उनमें से 6 लोगो को रेस्क्यू किया गया है | घटना के दौरान वहां मौजूद किसानो ने मिट्टी के निचे दबे लोगो को बाहर निकाला | फ़िलहाल घायलों कोअस्पताल में भर्ती करवाया गया है |

जानकरी के मुताबिक, यमुनागर के साढौर से ये घटना सामने आई है | रमज़ान का महीना चल रहा है | से में घरों की रंगाई-पुताई के अलावा, रेनोवेशन का काम कर रहे है.| साढौरा के आठ लोग इसी के चलते मिट्टी लाने गए थे|

इन लोगों में दो बच्चे, पांच महिलाएं और एक शख्स शामिल थे| खुदाई के दौरान ढांक बैठ गई और सभी लोग नीचे दब गए. आसपास के खेतों में काम करने वाले किसानों ने लोगों को मिट्टी के नीचे से बाहर निकाला |
घायलों के परिजन ने बताया की कुल आठ लोग मिट्टी लाने के लिए गए थे |

अचानक से मिट्टी की ढांग उनके ऊपर गिर गई और सभी नीचे दब गए | तुंरत राहत और बचाव शरू किया गया और दबे हुए लोगो को निकला गया | इस घटना में दो महिलओं की मौत हो गई | बाकी घायल बच्चों और लोगों को ट्रॉमा सेण्टर में भर्ती करवाया गया | मौके पर पहुंची पुलिस घटना का जायज़ा ले रही है |

EN24 Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version