Delhi

आखिर क्यों उन चारों ने संसद में हमला किया ? अमोल ने घर वालों ने बताया कारण

Published

on

हाल ही में संसद में बवाल मच गया था कुछ अज्ञात युवकों की तरफ से संसद के अंदर और बाहर खूब हंगामा मचा | अब हंगामा मचाने वाले आरोपी अमोल शिंदे के घरवाले सामने आए है | उनका कहना है की अमोल पुलिस में भर्ती होने का प्रयास कर रहा था | वह 9 दिसंबर को यह कह कर घर से निकला था की दिल्ली में पुलिस चयन परीक्षा के लिए जा रहा है | वो आगे बताते है की उनकी बात 10 तारीख को शाम 7 से 8 बजे बात हुई थी | वह काफी फिट और दौड़ में भी काफी अच्छा था |


अमोल के माता-पिता आगे बताते है की पढ़ाई और पुलिस सेवा की तैयारी के लिए उसने 4000 रुपये प्रति माह मांगे थे, लेकिन हमारे पास इतने पैसे नहीं है की पुलिस की तैयारी के लिए इतने ज्यादा पैसे दे सके और हम गरीब है खेत में मजदूरी करते है | अमोल ने अपने पिता सेकहा था की सिलेक्शन के लिए लिखो पैसे खरच होंगे | कभी कभी वो ये भी कहता है की इतने प्रयसों के बाद भी पुलिस में सेलक्शन नहीं हो पायी है |


हलाकि घटना को अंजाम देने वाले चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है | उन चारों का नाम सागर, मनोरंजन, नीलम और अमोल शिंदे है | आपको बता दे की हंगामा मचाने वाले चारो आरोपी एकदूसरे को जानते थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version