Chandigarh

11 फरवरी को Punjab आएंगे राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन, लोकसभा चुनाव का करेंगे शंखनाद

Published

on

देश में होने जा रहे लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 11 फरवरी को पंजाब में आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार मल्लिकार्जुन के पंजाब दौरे का मुख्य उद्देश्य राज्य में लोकसभा चुनावों का शंखनाद करना व पार्टी के पदाधिकारियों में नया जोश भरना है। इसके साथ ही वह कांग्रेस के पदाधिकारियों को आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए ड्यूटियां भी सौंपेंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए राज्य में कभी भी आचार संहिता की घोषणा की जा सकती। चुनावों की तैयारी को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा जिला से लेकर बूथ स्तर तक कमेटियों गठन कर लिया गया है। 

यह जानकारी भी सामने आई है कि अपने पंजाब दौरे पर मल्लिकार्जुन समराला में एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस मौके पर आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस के पदाधिकारियों से चर्चा भी की जाएगी। पूर्व विधायक व पी.पी.सी.सी. कोषाध्यक्ष अमित विज ने जानकारी देते हुए बताया है कि राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष के समागम को लेकर प्रदेश स्तर के नेता भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version