Chandigarh

हरियाणा पुलिस ने चंडीगढ़-दिल्ली के बीच सफर को लेकर नया रुट प्लान किया जारी

Published

on

चंडीगढ़ : किसान संगठनों द्वारा दिल्ली कूच के आह्वान के चलते हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश में आमजन की सुविधा के लिए समय-समय पर रूट डायवर्जन के बारे में जानकारी सांझा की जा रही है जिसका इस्तेमाल करते हुए आमजन अपनी यात्रा को सुविधाजनक बना सकता है।

इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्री पंचकूला, बरवाला, बराड़ा, लाडवा, पिपली के रास्ते अथवा पंचकूला, बरवाला, यमुनानगर (एनएच-344) लाडवा, इंद्री, करनाल होते हुए सोनीपत, केएमपी मार्ग से गुरुग्राम होते हुए दिल्ली पहुंच सकते हैं। दिल्ली से चंडीगढ़ आने के लिए भी यात्री इन्हीं रूटों का इस्तेमाल करें। आमजन यात्रा के लिए टिकरी बॉर्डर और सिंघु बॉर्डर का प्रयोग ना करे। प्रदेश में अन्य स्थानों पर सभी मार्ग खुले हुए हैं और यातायात की स्थिति सामान्य है।

उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ से हिसार फतेहाबाद, सिरसा जाने वाले यात्री पंचकूला,बरवाला, बराड़ा, लाडवा, कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना होते हुए अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचे। सिरसा, फतेहाबाद और हिसार से चंडीगढ़ आने के लिए भी इसी मार्ग का इस्तेमाल करें। आमजन किसी भी असहज परिस्थिति में डायल-112 पर संपर्क करें। हरियाणा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि वे अनावश्यक रूप से यात्रा करने से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version