Chandigarh

57वें हरियाणा दिवस पर हरियाणा राजभवन में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने की शिरकत

Published

on

चंडीगढ़  : 57वें हरियाणा दिवस पर हरियाणा राजभवन चण्डीगढ़ में सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शिरकत की।

57वें हरियाणा दिवस पर हरियाणा राजभवन चण्डीगढ़ में सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शिरकत की। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन हमारे लिए गौरव का दिन है और हमें संकल्प लेना चाहिए कि हमें न केवल हरियाणा के लिए ही नहीं बल्कि देश की प्रगति व समृद्धि के लिए कार्य करना चाहिए। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, पटियाला के कलाकारों द्वारा हरियाणवी, पंजाबी, लद्दाखी लोक नृत्यों के साथ-साथ मध्य प्रदेश के देवी माता शीतला के बधाई नृत्य व छत्तीसगढ़ के अध्यात्मिक भावना व शारीरिक कौशल के आदिवासी पन्नी नृत्य की प्रस्तुति दी गई। उपस्थित लोग भावविभोर हुए बिना नहीं रह सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version