Blog

Vande Bharat Express: सप्ताह में 6 दिन दौड़ेगी ट्रेन, जानिए क्या है समय

Published

on

पंजाब डेस्कः शनिवार से शुरु हुई अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस में पहले दिन 505 यात्रियों ने सफर किया। कल इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह करीब 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया था। बता दें कि इस अत्याधुनिक ट्रेन में यात्रियों के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। जैसे पुरी ट्रेन सी.सी.टी.वी. कैमरों से लैस है, साथ ही वाईफाई की भी सुविधा दी गई है। ट्रेन के हर डिब्बे में एक माइक लगाया गया है जिसके जरिए यात्री को कोई होने वाली समस्या के लिए वह सीधा टी.टी. से बात कर सकेगा। यह ट्रेन तेज रफ्तार से लोगों को जल्दी दिल्ली पहुंचाएगी। यह शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी। 
 
ट्रेन की समय सारिणी इस प्रकार हैः-

अमृतसर : सुबह 8:05 बजे रवाना होगी।
ब्यास   :   8:33 बजे
जालंधर कैंट : 9:12 बजे
फगवाड़ा : 9:24 बजे
लुधियाना : 9:56 बजे
अंबाला कैंट : 11:14 बजे
नई दिल्ली : 1:30 बजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version