Blog

जगतगुरु रामभद्राचार्य ने नीतीश कुमार को बताया पलटूराम, कहा- अब सही जगह पलटे हैं…

Published

on

बिहार में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल पर जगतगुरु रामभद्राचार्य ने टिप्पणी करते हुए कहा है कि जो कुछ हो रहा है अच्छा हो रहा है। नीतीश को वहां सम्मान नहीं मिल रहा था। इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया है। नीतीश को पलटूराम बताते हुए कहा कि रावण का भाई विभीषण श्रीराम की शरण में जा सकता है तो फिर नीतीश क्यों नहीं। अब वह सही मायने में रामजी के चरणों में पलट गए हैं।

जबतक मंदिर नहीं बनता बिहारी जी के दर्शन भी नहीं करूंगा
स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने अकम (अयोध्या, काशी, मथुरा) को लक्ष्य बताया। कहा, अयोध्या ले चुके हैं। अब काशी व मथुरा लेना बाकी है। प्रतिज्ञा दोहराते हुए बोले, चिंता मत करिए। जब तक मथुरा में श्रीकृष्ण के जन्मस्थान पर मंदिर नहीं बनेगा, तब तक किसी कृष्ण मंदिर में नहीं जाऊंगा। बिहारी जी के दर्शन नहीं करूंगा।

कृष्ण कन्हैया हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे का लगाया जयकारा 
स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि जितने हम लोग आक्रामक थे, उतने ब्रज के लोग नहीं हैं। यहां के लोग मालपुआ खाने में ही अधिक व्यस्त रहते हैं। अब मुरली से काम नहीं चलेगा, सुदर्शन चक्र उठाना ही होगा। कृष्ण कन्हैया हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे, के नारे पर पूरा पंडाल श्रीकृष्ण व जय श्रीराम के जयकारों से गूंजने लगा। गौरतलब है कि बिहार में जदयू-भाजपा के नेतृत्व में नई सरकार बनी। नीतीश कुमार ने रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नौंवीं बार शपथ ली। राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र अलेंकर ने नीतीश को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय कुमार ने भी उपमुख्यमंत्री की शपथ ली। 

Editor One

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version