विदेश जाने की तैयारी में था माता पिता का इकलौता बेटा, दर्दनाक हादसे ने ले ली जान

लुधियाना : लुधियाना के समराला चौंक के पास गत रात दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार गत रात 11 बजे के करीब एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल चालक गुरजंट सिंह (23) को टक्कर मार दी। इस दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक गुरजंट सिंह को कुचलता हुआ उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। इस घटना के बाद इलाके में भारी रोष पाया जा रहा है। वहीं मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए।

खबर सामने आई है कि मृतक गुरजंट सिंह निवासी चंदर लोक कॉलोनी सुभाष नगर जोधेवाल का रहने वाला है। गत रात वह चीमा चौंक से अपने घर जा रहा था कि समराला चौंक के पास उसका एक्सीडेंट हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक अपने माता पिता का इकलौता बेटा था और वह विदेश जाने की तैयारी में था। इस दौरान लोगों ने आरोप लगाए हैं कि पुलिस घटना के एक घंटे बाद मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर आई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। खबर मिली है कि पुलिस ने ट्रक चालक को भी काबू कर लिया है पर इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। शव को सिविल अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में भरी रोष पाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy our content? Keep in touch for more