Connect with us

Punjab

लुधियाना का नंबरदार विजीलैंस द्वारा काबू

Published

on

चंडीगढ़ :  पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के अंतर्गत नगर निगम ज़ोन ए, लुधियाना के नंबरदार पंकज कुमार को एक सफ़ाई सेवक से 5000 रुपए प्रति महीना रिश्वत मांगने के दोष अधीन काबू किया है। 

 विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता अशोक कुमार निवासी गाँव मत्तेवाड़ा, लुधियाना ने उक्त मुलजिम पंकज कुमार नंबरदार के खि़लाफ़ मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन में शिकायत दर्ज करवाई और दोष लगाया कि वह लुधियाना शहर के प्रेम व्यवहार इलाके में सफ़ाई सेवक के तौर पर सुबह 6 बजे से 11 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक काम करता है। उसने आगे बताया कि 800 मीटर के घेरे में काम करने की हिदायतों के बावजूद, उसको 2400 मीटर का क्षेत्र दिया गया। 

शिकायतकर्ता ने आगे दोष लगाया कि मुलजिम नंबरदार ने उसे ड्यूटी से पूरी तरह छूट देने के लिए 5000 रुपए महीना रिश्वत की माँग की, जिससे शिकायतकर्ता ने इन्कार कर दिया। इसके इलावा पंकज कुमार ने दोपहर की शिफ्ट में ड्यूटी से छूट देने के लिए 2000 रुपए प्रति महीना रिश्वत की माँग की। 

प्रवक्ता ने आगे बताया कि सबूतों समेत आनलाइन शिकायत दर्ज करवाई, जिसमें शिकायतकर्ता ने पंकज कुमार के साथ की सारी बातचीत रिकार्ड कर ली। इस रिकाडिंग में पंकज कुमार दोपहर की शिफ्ट में ड्यूटी से छूट देने के लिए 2000 रुपए प्रति महीना की बजाय 1000 रुपए लेने के लिए सहमत हो गया। लुधियाना के डी. एस. पी. विजीलैंस ब्यूरो यूनिट की तरफ से पड़ताल करने के उपरांत दोषों की पुष्टि हो गई। 

उन्होंने आगे बताया कि इस सम्बन्धी शिकायतकर्ता से 2000 रुपए प्रति महीना रिश्वत मांगने के दोष अधीन मुलजिम पर भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 अधीन एफ. आई. आर नंबर 30 तारीख़ 7. 12. 23 को विजीलैंस ब्यूरो थाना लुधियाना रेंज में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुलजिम नंबरदार पंकज कुमार को गिरफ़्तार कर लिया गया है और उसे कल माननीय अदालत में पेश किया जायेगा। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले की आगे जांच जारी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News11 hours ago

बल्लूआना में आम आदमी पार्टी और हुई मज़बूत

Breaking News13 hours ago

CM भगवंत मान ने चप्पड़चिड़ी से ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के अंतिम चरण का किया आगाज, बाइक रैलियों को दिखाई हरी झंडी

Breaking News13 hours ago

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत 3 नेता हिरासत में; जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त

Breaking News16 hours ago

चंडीगढ़ ईसी ऑफिस के बाहर सीजेपी के समर्थन में युवा संगठनों के रोष प्रदर्शन को समर्थन देगी आप, चीफ चुनाव कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी

Breaking News16 hours ago

पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथ