Connect with us

National

रक्षा मंत्रालय ने INS ब्यास के मिड लाइफ अपग्रेड बनाने के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के साथ किए अनुबंध

Published

on

नई दिल्ली : रक्षा मंत्रालय ने कोच्चि स्थित एम/एस कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) के साथ 313.42 करोड़ रुपये की कुल लागत वाले एक अनुबंध पर 16 अक्टूबर, 2023 को नई दिल्ली में हस्ताक्षर किए। इस अनुबंध के तहत “आईएनएस ब्यास” के मिड लाइफ अपग्रेड और उसे पुन: सशक्त बनाने का कार्य किया जाएगा।

आईएनएस ब्यास ब्रह्मपुत्र श्रेणी का पहला युद्धपोत होगा जो भाप के स्थान पर डीजल से पुन: संचालित होगा। मिड लाइफ अपग्रेड और उसे पुन: सशक्त बनाने का कार्य पूरा होने के बाद, आईएनएस ब्यास आधुनिक हथियार भंडार और उन्नत लड़ाकू क्षमता के साथ 2026 में भारतीय नौसेना के सक्रिय बेड़े में शामिल हो जाएगा।

पोत को पुन: सशक्त बनाने की यह पहली परिवर्तनकारी परियोजना भारतीय नौसेना के रखरखाव संबंधी दर्शन और मेसर्स सीएसएल की मरम्मत क्षमता में एक महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाने वाली साबित होगी। इस परियोजना में 50 से अधिक एमएसएमई शामिल होंगे और इससे 3500 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। यह परियोजना भारत सरकार की मेक-इन-इंडिया पहल के अनुरूप आत्मनिर्भर भारत का गौरवशाली ध्वजवाहक होगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News7 hours ago

मनीष सिसोदिया की सचिन पायलट को चुनौती: हम आपको पंजाब में 1,000 बेहतरीन स्कूल दिखा सकते हैं, क्या आप हमें हिमाचल प्रदेश में ऐसे 1,000 स्कूल दिखा सकते हैं?

Breaking News7 hours ago

कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में कांग्रेस की भूमिका को नहीं भूला: हरभजन सिंह ETO

Breaking News8 hours ago

अमन अरोड़ा को आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटाने की खबरें पूरी तरह से झूठी: मनीष सिसोदिया

Breaking News8 hours ago

फिल्लौर में ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग आयोजित, 20 सितंबर से 15,000 से अधिक गांवों व वार्डों में होंगी जन-जागरूकता बैठकें

Breaking News8 hours ago

भाजपा ने अकाली-भाजपा गठबंधन बहाल करने बदले सुखबीर बादल को बेअदबी के मामलों में सुरक्षा का दिया भरोसा: आप