Connect with us

Chandigarh

Farmer Protest: किसानों का चंडीगढ़ कूच, इन मांगों को पूरा कराने के लिए लगाएंगे जोर

Published

on

चंडीगढ़ : किसान संगठन आज पंजाब-हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में कूच की तैयारी में है। किसानों की तरफ से यहां 26 से 28 नंवबर तक प्रदर्शन करने का प्लान बनाया गया है। बताया जा रहा है कि किसान आज से तीन दिन का प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान दिल्ली के सिंधु-टिकरी बॉर्डर पर हुए आंदोलन की तरह पूरा सामान लेकर पहुंचे हैं। मोहाली के गुरुद्वारा अंब साहिब में जमा होने के बाद किसान चंडीगढ़ की तरफ कूच करेंगे। किसानों का कहना है कि जहां पुलिस उन्हें रोकेगी, वे वहीं पर धरना लगा देंगे।

कल होगी किसान मोर्चा की मीटिंग
किसान नेता हरिंदर सिंह लक्खोवाल ने कहा कि अभी वह चंडीगढ़ बॉर्डर पर प्रदर्शन करेंगे। कल संयुक्त किसान मोर्चा की मीटिंग होगी। उसमें चंडीगढ़ कूच को लेकर फैसला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल धरना 3 दिन का है लेकिन हमारी तैयारी पूरी है। यह धरना यहां से केंद्र के खिलाफ दिल्ली तक भी जा सकता है।

किसान केंद्र सरकार पर वादे पूरे न करने के लगा रहे आरोप
किसान केंद्र सरकार पर वादे पूरे न करने के आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि आंदोलन के वक्त जो बातें केंद्र ने मानी थी, उन्हें पूरा नहीं किया है। खास तौर पर एमएसपी (MSP) और किसानों पर दर्ज केस वापस नहीं लिए गए। वहीं किसानों को चंडीगढ़ में घुसने से रोकने के लिए पुलिस ने पूरी तैनाती कर दी है। मोहाली और पंचकूला से आने वाले रास्तों पर चंडीगढ़ पुलिस तैनात है।

पंचकूला पुलिस ने जारी की चेतावनी
किसानों की तरफ से आंदोलन को लेकर पंचकूला पुलिस आयुक्त की तरफ से एक चेतावनी जारी की गई है। इसमें उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के एक आदेश का हवाला देते हुए कहा है कि बिना अनुमति के प्रदर्शनकारी न तो पंचकूला के भीतर और न ही बाहर वाहनों की आवाजाही को बाधित कर सकते हैं और चंडीगढ़ की ओर मार्च करने के लिए अलग से अनुमति की आवश्यकता होगी।

चंडीगढ़ पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
चंडीगढ़ में आज किसान आंदोलन के कारण कई रास्ते बंद रहेंगे। इसके लिए चंडीगढ़ पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। मुख्य रूप से ट्रिब्यून चौक से एयरपोर्ट की तरफ जाने वाला रास्ता और पंचकूला से चंडीगढ़ की तरफ आने वाला मध्य मार्ग बाधित रहेगा। पुलिस ने आम पब्लिक को इन रास्तों पर न जाने की सलाह दी है। इसके लिए पुलिस की तरफ से एक ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News17 hours ago

बल्लूआना में आम आदमी पार्टी और हुई मज़बूत

Breaking News19 hours ago

CM भगवंत मान ने चप्पड़चिड़ी से ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के अंतिम चरण का किया आगाज, बाइक रैलियों को दिखाई हरी झंडी

Breaking News19 hours ago

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत 3 नेता हिरासत में; जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त

Breaking News22 hours ago

चंडीगढ़ ईसी ऑफिस के बाहर सीजेपी के समर्थन में युवा संगठनों के रोष प्रदर्शन को समर्थन देगी आप, चीफ चुनाव कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी

Breaking News22 hours ago

पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथ