Connect with us

Delhi

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी का नारा- सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, इसलिए तो सब मोदी को चुनते हैं

Published

on

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने नया नारा दिया है… ‘सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, इसलिए तो सब मोदी को चुनते हैं’. लोकसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में 22 दिसंबर यानी शुक्रवार से नई दिल्ली में बीजेपी की बैठकों का दौर शुरू होगा. इसके लिए दो दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया है और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेता हिस्सा लेंगे.

इस समय देशभर में लोकसभा चुनाव की बयार चल रही है। इसके लिए हर राजनीतिक दल ने तैयारी शुरू कर दी है. लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने भी कमर कस ली है और अब देखा जा सकता है कि उन्होंने हल्ला बोलना भी शुरू कर दिया है.

कब आएगी बीजेपी की तरफ से उम्मीदवारों की पहली लिस्ट?
दिल्ली में बीजेपी की ओर से आयोजित बैठकों में बताया गया कि भारत संकल्प के साथ-साथ छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा होगी. आख़िरकार बीजेपी ने हिंदी भाषी राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बड़ी जीत हासिल की है. लेकिन तेलंगाना में कांग्रेस की जीत हुई.

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इन राज्यों की विधानसभाएं काफी अहम मानी जा रही थीं. इसीलिए बीजेपी जल्द ही लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर देगी. सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट जनवरी के आखिरी हफ्ते में आ सकती है.

बीजेपी ने अब तक क्या नारे दिए हैं?
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने दो बार आम चुनाव में अपने दम पर बहुमत हासिल किया है. 2014 में पार्टी ने ‘अच्छे दिन आने वाले हैं’ का नारा दिया था. 2019 में बीजेपी ने ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ का नारा दिया. बीजेपी ने नया नारा दिया है ‘सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तो सब मोदी को जानते हैं’. ऐसा भी देखा जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी लगातार दावा कर रहे हैं कि 2024 के चुनाव में बीजेपी हैट्रिक लगाएगी. इसलिए कुछ ही दिनों में देश लोकसभा चुनाव का महासंग्राम देखेगा.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab35 mins ago

निलंबित DIG भुल्लर की मुश्किलें बढ़ी, चंडीगढ़ CBI की विशेष अदालत में चलेगा केस, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

National1 hour ago

CM भगवंत मान की तबीयत में सुधार:थकान के चलते फोर्टिस मोहाली में भर्ती हुए थे; अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

Punjab18 hours ago

अब दफ्तरों के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं: पंजाब ट्रेड कमीशन छोटे व्यापारियों का समय और मेहनत बचाएगा: Harpal Singh

National18 hours ago

CM भगवंत मान की जंग के मैदान में हर गाँव की VDC बनी फ्रंटलाइन योद्धा: पन्नू

Punjab19 hours ago

मोगा की ऐतिहासिक रैली ने नशों के विरुद्ध पंजाब की ‘जंग’ का दूसरा पड़ाव शुरू, विपक्षी पार्टियां अपनी ‘राजनीतिक दुकानें’ बंद होने के डर से घबराईं: Kuldeep Singh

Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज